E Shram Card Download by Aadhaar Card, Mobile no. (2026)

E Shram Card Download by Aadhaar Card

अपने आधार कार्ड की मदद से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले आपको e-SHRAM portal की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर राइट साइड में LOGIN का ऑप्शन दिखाई देगा, उस LOGIN के ऑप्शन पर क्लिक करे। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा। इस पेज पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करे।
  • फिर अगले पेज पर आधार नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करे। 
  • अब आपके नंबर पर OTP आएगा उसे उसे दर्ज करके Validate बटन पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको Download UAN Card का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • Download UAN Card पर क्लिक करने आप अपना श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है।